3, 4 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

3, 4 अक्टूबर सितम्बर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी अक्टूबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
3, 4 अक्टूबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
किस देश के तीन वैज्ञानिकों जेफ्री सी. हॉल, माइकल रॉसबाश और माइकल डब्ल्यू यंग को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबल पुरस्कार हेतु चयनित किया है?
A. जापान 
B. फ्रांस
C. अमेरिका
D. चीन 
Answer: C
विस्तार : अमेरिका के तीन वैज्ञानिकों- जैफ्री सी हाल, माइकल रोसबाश तथा माइकल डब्ल्यू यंग को मानव शरीर की आंतरिक जैविक घड़ी (बॉयलोजिकल क्लॉक) विषय पर किए गए उनके उल्लेखनीय कार्य के लिए इस साल के चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। बॉयलोजिकल क्लॉक को सर्केडियन रिदम के नाम से जाना जाता है। .....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

वैश्विक उद्यमशीलता सम्मेलन 2017 का आयोजन कहाँ होगा?
A. दिल्ली 
B. जयपुर 
C. मुंबई 
D. हैदराबाद 
Answer: D
विस्तार : भारत सरकार और अमेरिका के उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल ने दिनांक 28 से 30 नवंबर 2017 को हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन केंद्र, हैदराबाद, भारत में आयोजित होने वाले वैश्विक उद्यमशीलता सम्मेलन 2017 (Global Entrepreneurship Summit) की योजना बनाने के लिए नीति आयोग में मुलाकात की । इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी प्रतिनिधि मंडल की प्रमुख तथा राष्ट्रपति ट्रंप की सलाहकार, इवांका ट्रंप द्वारा किया जाएगा .....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रधानमंत्री ने किस राज्य में एम्स बिलासपुर की आधारशिला रखी?
A. छत्तीसगढ़
B. मध्यप्रदेश
C. हिमाचल प्रदेश
D. गुजरात 
Answer: C 
विस्तार : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में एम्स की आधारशिला रखी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल के खुल जाने से प्रदेश, पंजाब सहित आसपास के इलाकों को काफी सुविधा होगी। बिलासपुर में बनने वाले AIIMS से इस पहाड़ी राज्य के साथ-साथ आसपास के राज्यों को तो फायदा होगा ही साथ ही ये हिमाचल के विकास में निश्चित तौर पर मील का पत्थर भी साबित होगा। .....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK 

2018 राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कहाँ होगा?
A. भारत 
B. इंग्लैंड 
C. दक्षिण अफ्रीका 
D. ऑस्ट्रेलिया
Answer: D 
विस्तार : ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित होने वाले 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की मशाल 3 अक्टूबर को नई दिल्ली पहुंच गई। जहां इसका स्वागत आईओए के संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता ने किया। मशाल का ये सफ़र 13 मार्च 2017 से बर्किंघम पैलेस से शुरू हुआ। .....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

भौतिकी के नोबेल पुरस्कार 2017 के विजेता कौन है?
A. रेनर वीस
B. किप थोर्न
C. बैरी बैरिश
D. उपरोक्त सभी 
Answer: D 

विस्तार : अमेरिका के एमआईटी के प्रोफेसर रेनर वीस और कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रोफेसर किप थोर्न और बैरी बैरिश को 3 अक्टूबर 2017 को फिजिक्स का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। इन्हें यह पुरस्कार गुरुत्वाकर्षण से जुड़ी तरंगों की खोज के लिए दिया गया है। यह तरंगे दो ब्लैक होल्स के आपस में टकराने से पैदा होती हैं। .....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK


पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment