27, 28 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स, समसामयिकी

27, 28 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी:  करेंट अफेयर्स, समसामयिकी दिसंबर 2017  के घटनाक्रम, बहुविकल्पीय प्रश्न जो आधारित है समसामयिकी घटनाक्रम, समाचार Current Affairs News with Daily Updates by www.Samsamyiki.com आप हमारी फ्री समसामयिकी की एंड्राइड एप्प भी डाउनलोड कर सकते हैं:
सामान्य-ज्ञान फ्री एप्प: http://tinyurl.com/HindiGK
27, 28 दिसंबर 2017 करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी, समसामयिकी
पशु अधिकार संगठन, PETA ने किसे 'पर्सन ऑफ द इयर' पुरुष्कार दिया है?
A. ऐश्वर्या रॉय बच्चन 
B. प्रियंका चोपड़ा 
C. अनुष्का शर्मा
D. सलमान खान 
Answer: C 
विस्तार: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा को पशु अधिकार संगठन पीपल्स फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पीईटीए) द्वारा पीईटीए के पर्सन ऑफ द ईयर का नाम दिया गया है ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

27 दिसम्बर 2017 को किसने हिमाचल प्रदेश के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली?
A. प्रेम कुमार धूमल
B. जयराम ठाकुर
C. वीरभद्र सिंह 
D. अनुराग ठाकुर 
Answer: B
विस्तार: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता जयराम ठाकुर (Jairam Thakur) ने 27 दिसम्बर 2017 को एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हिमाचल प्रदेश के नए तथा 14वें क्रम के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उन्होंने कांग्रेस के वीरभद्र सिंह (Virbhadra Singh) का स्थान लिया ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने किस देश के साथ कौशल विकास कार्यक्रम हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये?
A. अमेरिका
B. दक्षिण कोरिया
C. जापान
D. चीन
Answer: B
विस्तार: उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यटन, कौशल विकास, संस्कृति और खेती के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए दक्षिण कोरिया के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

निम्न में से किस भाषा की फिल्मों के जाने-माने अभिनेता पार्थ मुखोपाध्याय का हाल ही में निधन हो गया है?
a. बांग्ला
b. पंजाबी
c. भोजपुरी
d. तमिल
A
विस्तार: प्रसिद्ध बंगाली फिल्म अभिनेता पार्थ मुखोपाध्याय का 70 वर्ष की आयु में निधन हो गया. 1958 में चित्तो बसु द्वारा निर्देशित फिल्म मा में बाल कलाकार के रूप में ब्रेक मिलने के बाद मुखोपाध्याय ने 1960 के दशक में कई यादगार भूमिकाएं निभाई ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

किस देश ने पाकिस्तान में तैनात राजदूत को आतंकी हाफिज़ सईद के साथ मंच साझा करने के चलते हटा दिया है?
A. फिलिस्तीन
B. इजराइल 
C. इराक 
D. ईरान 
Answer: A 
विस्तार: फिलिस्तीन सरकार ने फलस्तीन के पाकिस्तान में तैनात राजदूत वालिद अबु अली (Walid Abu Ali) को वापस बुलाने का निर्णय लिया है क्योंकि आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज़ सईद (Hafiz Saeed) के साथ मंच साझा करने की उनकी फोटो सामने आई थी ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

प्रो रेसलिंग लीग (PWL) में सबसे महंगे पहलवान कौन रहे हैं?
A. विजेंद्र सिंह 
B. सुशील कुमार
C. साक्षी मलिक
D. हेलेन मारौलिस
Answer: B 

विस्तार: सुशील कुमार को प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्लूएल) के नए सीज़न से पहले सभी टीमों द्वारा चयनित करने का प्रयास किया गया था और नीलामी ने नई दिल्ली में इतिहास रचा. सुशील को दिल्ली सुल्तांस ने 55 लाख रुपये में खरीदा है. सुशील अब टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी हैं ....सामान्यज्ञान विस्तार से पढ़ें:  http://tinyurl.com/HindiGK

पढ़ें कभी भी, कहीं भी समसामयिकी, सामान्य-ज्ञान। हमारी "Samanya Gyan" फ्री मोबाइल एप्प परhttps://play.google.com/store/apps/details?id=com.csurender.dune.SamanyaGyan

0 comments:

Post a Comment