कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा ने कार्यभार संभाला

नये कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा ने आज अपना कार्यभार संभाल लिया है। पी के सिन्हा आज अपने दफ्तर पहुंचे और उन्होंने अपना पदभार संभाल लिया।कैबिनेट सचिव पीके सिन्हा ने अजित सेठ की जगह ली है।
सिन्हा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1977 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के अधिकारी हैं। प्रदीप कुमार सिन्हा अगले साल दो साल के लिये इस पद पर रहेंगे। इससे पहले पी के सिन्हा ऊर्जा और जहाजरानी मंत्रालय सचिव के रूप में काम कर चुके है। वे केन्द्र और उत्तर प्रदेश सरकार में अनेक महत्वपूर्ण पदों पर भी रहें है।

0 comments:

Post a Comment